Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा जिला को बाल विवाह एवं महिला,बाल शोषण मुक्त बनाने के लिए उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बैठक की,अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिधि जेएसएलपीएस और सामाजिक संस्था समन्वय स्थापित कर कार्य करें
    Chatra News

    चतरा जिला को बाल विवाह एवं महिला,बाल शोषण मुक्त बनाने के लिए उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बैठक की,अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिधि जेएसएलपीएस और सामाजिक संस्था समन्वय स्थापित कर कार्य करें

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : विभागीय निर्देश के आलोक में  उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में चतरा जिला को बाल विवाह एवं महिला बाल शोषण मुक्त जिला बनाने के लिए *“सुरक्षित बचपन,खुशहाल जीवन”* जागरूकता अभियान आयोजित करने के लिए आवश्यक बैठक की गयी। इस बैठक में बाल विवाह की रोकथाम एवं महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले हिंसा को समाप्त करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चलाए जाने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों पर चर्चा की गयी।इस बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि महिला बाल विकास विभाग, झारखंड सरकार एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था, एक्स आई एस एस एवं  जेएसएलपीएस के सहयोग से राज्य में चतरा जिला में बाल विवाह, महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने हेतु दिनांक 31-10-23 से 14 नवंबर 2023 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा । उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि बाल विवाह,महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा को पूर्णतः समाप्त करने के लिए निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाना है

    जिला और प्रखंड स्तर (PRI),  (CMPO), एसएचजी (SHG) आदि का उन्मुखीकरण।

    जिला स्तर पर मीडिया संवेदीकरण (Sensitisation)

    वैसी बालिकाओं और माता पिता को सम्मानित करना, जिन्होंने बाल विवाह को हतोत्साहित किया है और लड़कियों को उनकी विषम परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा जारी रखने में मदद की है।

    वंचित समुदायों की बालिकाओं कि पहचान, जिन्हें सावित्री बाई फुले योजना से जोड़ा जा सकता है।

    अभियान के सफल बनाने के लिए उप विकास आयुक्त के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, डी पी एम जेएसएलपीएस को प्रखंडवार किए जाने वाले गतिविधियों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया तथा पंद्रह दिनों के अंदर वैसी बालिकाओं को चिन्हित करके पुरस्कृत करने का निर्देश दिया गया जिन्होंने अति विषम परिस्थितियों में भी रह कर अपनी पढ़ाई जारी रखी है और बाल विवाह का विरोध किया है। साथ ही उनके माता पिता को भी सम्मानित करने का निर्देश गया।साथ ही उप विकास आयुक्त श्री गुप्ता ने स्वयं सेवी संस्था से आए प्रतिनिधियों को जेएसएलपीएस तथा पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के साथ मिल कर जिला में जागरूकता लाने का निदेश दिया।साथ ही बाल यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी,  डी पी एम जेएसएलपीएस,डी ए वी स्कूल के प्रधानाध्यापक, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्य, रेड क्रॉस के सचिव के साथ साथ एन जी ओ से समाधान संस्था, पीरामल संस्था, लोक प्रेरणा केंद्र, राइज संस्था आदि के प्रतिनिधि सामिल हुए ।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश

    March 20, 2026

    Chatra News : विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी से हुआ शुभारंभ

    March 20, 2026

    ईट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप।

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    • Chatra News : विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी से हुआ शुभारंभ March 20, 2026
    • ईट भट्ठे पर मजदूर की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप। March 20, 2026
    • Chatra News : ईद-उल-फितर, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील March 19, 2026
    • Chatra News : चार दोस्तों के साथ नहाने गए लक्ष्मणपुर डैम में छोटू कुमार नामक युवक को डूबने से हुई मौत March 19, 2026
    • चतरा में विक्रम संवत 2083 का धमाकेदार स्वागत: कठौतिया तालाब पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजे ‘हिंदू नववर्ष की जय!’ March 19, 2026
    • Chatra News : जिले में संचालित समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति हेतु सख्त निर्देश March 18, 2026
    • Ranchi News : रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे शिरकत March 18, 2026
    • Chatra News : चतरा में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत! March 18, 2026
    • Chatra News : पानी की प्यास में फंसा हिरन, कांटों ने ली जान: सिमरडीह में दर्दनाक हादसा March 18, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.