Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » देर शाम उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं का किया समीक्षा,कहा संचालित विकास योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर करें पूर्ण
    Chatra News

    देर शाम उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं का किया समीक्षा,कहा संचालित विकास योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर करें पूर्ण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : देर शाम उपायुक्त श्री अबु इमरान ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में संचालित विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करने हेतु सभी कार्यकारणी एजेंसी के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक किया। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, पेय जल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा, लघु सिंचाई, जिला परिषद, भवन प्रमंडल, कृषि विभाग, समेत अन्य कार्यकारणी एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की बिंदूवार समीक्षा की गई। उन्होंने कहा संचालित विकास योजनाओं में अनियमित्ता या किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कहा कि जो योजनाएं पूर्व में अनुमोदित हो चुकी है और अभी तक टेंडर व किसी कारणवश लंबित है उसके सभी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर लाएं। सिमरिया प्रखंड में छात्र छात्राओं के लिए प्रतियोगिता की तैयारी हेतु खोले जाने वाले केंद्र को लेकर शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया कर दी गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में की जा रही कार्य की मॉनिटरिंग करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया गया। उपायुक्त ने कहा आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र के सिविल कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें और आगे कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें। इसमें लापरवाही बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं तकनीकी विभागों द्वारा भी किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए। उक्त ऑनलाइन बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, सभी संबंधित अधिकारी व सभी कार्यकारणी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : श्रीनिवास-काली यादव से मुलाकात के बाद सरकार पर बरसे आदित्य साहू, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

    July 15, 2026

    चतरा पुलिस की सक्रियता: अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिशा-निर्देश और सम्मान

    July 15, 2026

    Chatra News : प्रतापपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन,87 आवेदकों ने कराया पंजीकरण

    July 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : श्रीनिवास-काली यादव से मुलाकात के बाद सरकार पर बरसे आदित्य साहू, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी July 15, 2026
    • चतरा पुलिस की सक्रियता: अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिशा-निर्देश और सम्मान July 15, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन,87 आवेदकों ने कराया पंजीकरण July 14, 2026
    • NO Entry तोड़ने वालों पर CO गौरव कुमार का सख्त एक्शन, दो कोयला हाइवा चालकों पर FIR की July 14, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में झूलते बिजली के तार बने मौत का फंदा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा July 14, 2026
    • Chatra News : बिरजू भुइयां के घर के पास चापाकल बंद — टोले में पानी का विकट संकट July 14, 2026
    • Crime news : राहुल दुबे गिरोह के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, देसी पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद; पिपरवार‑टंडवा में बड़ी वारदात टली July 14, 2026
    • मिशन वात्सल्य अंतर्गत योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति (SFCAC) की त्रैमासिक बैठक संपन्न,अनाथ, एकल अभिभावक एवं जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं : उपायुक्त July 13, 2026
    • कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित July 13, 2026
    • जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक संपन्न वित्तीय समावेशन को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें : उपायुक्त July 13, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.