चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में पीएमजी पोर्टल पर धारित परियोजनाओं के समस्याओं का निष्पादन हेतु समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, गैर मजरूआ भूमि, रैयतों का मुआवजा, जंगल झाड़ी, वन भूमि समेत अन्य संबंधित मामले को लेकर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को उत्पन्न होने वाले समस्याओं को लेकर आपस में समन्वय स्थापित कर मामले का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा की जिन रैयतों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है उसका नियमानुसार मुआवजा देना सुनिश्चित करें।
पीएमजी पोर्टल पर धारित परियोजना एनटीपीसी, केरेडारी कोल परियोजना, रेलवे एवं मगध परियोजना से संबंधित प्राप्त मामले को लेकर नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, सभी परियोजनाओं के संबंधित पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।


