Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।
    Chatra News

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं विभागीय निदेश के आलोक में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत दिनांक- 27.10.2023 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन का कार्यक्रम निर्धारित है, दिनांक-27.10.2023 से दिनांक-09.12.2023 तक दावा एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि निर्धारित है, उक्त तिथि में बी0एल0ओ0 के द्वारा घर-घर सत्यापन करते हुए फार्म-6, 7, 8 बी0एल0ओ0 ऐप के माध्यम से ऑनलाईन का कार्य किया जायेगा, मतदाता सूची का विशेष अभियान दिनांक-28.10.2023, 29.10.2023, 04.11.2023, 05.11.2023 को निर्धारित है, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक-05.01.2024 शुक्रवार को किया जायेगा। इससे संबंधित की जा रही तैयारियों को लेकर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी चतरा द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। समीक्षा के क्रम में जिले में छुटे हुए योग्य मतदाताओं को एस.एस.आर. 2024 के तहत जोड़ने हेतु कई आवश्यक दिशा निदेश दिए। साथ ही स्वीप कार्यक्रम के तहत चलने वाले गतिविधि को भी गति देने की बात कही। जिससे स्वीप कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा मतदाता जागरूक हो और अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सके। आगे उन्होने सभी संबंधित को निदेशित किया कि मतदाता सूची त्रृटी रहित बने, कोई मतदाता न छुटे तथा वोटर टर्नआउट में वृद्धि हो। उन्होने बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया कि अपने अपने ़क्षेत्रों में आम जनों को जागरूक करें और निर्वाचन से संबंधित जुड़े अधिकारियों का सहयोग करें। उन्होने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निदेशानुसार सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक, ट्वीटर आदि पर एक घंटे का विशेष हैश टैग अभियान दिनांक-27.10.2023 को 11ः00 बजे से 12ः00 बजे के बीच चलाया जाना निर्धारित है। मुझे अपने बी0एल0ओ0 पर गर्व है की थीम पर उक्त 01 घंटे का अनुठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बी0एल0ओ0 के कार्य को समुचित सम्मान देने व उनका उत्साह वर्धन करने के लिए आगामी 27.10.2023 को पूर्वाहण 11ः00 बजे से 12ः00 बजे के बीच एक घंटे तक हैश टैग अभियान #ProudofmyBLO चलाया जाना है। उक्त अवधि के दौरान सभी पदाधिकारी, कर्मियों, आम जनों द्वारा अपने मतदान केन्द्र पर जाकर वहां उपस्थित बी0एल0ओ0 के साथ सेल्फी/फोटो लेकर अपने-अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के सोशल मीडिया हैंडल पर टैग करने का अपील किया।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के सोशल मीडिया हैंडल निम्नलिखित है

    उपायुक्त ने इसे लेकर जिला/अनुमण्डल/प्रखण्ड के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने स्तर से कर्मी एवं आम जनों को बूथ पर जाकर बी0एल0ओ0 के साथ सेल्फी/फोटो लेकर अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर #ProudofmyBLO के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड को टैग करवाएं
    वहीं बैठक में उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के शेड्यूल में संशोधन किया गया है जो इस प्रकार से है-

    1. एकीकृत मतदाता सूची का प्रकाशन-दिनांक-27.10.2023 (शुक्रवार)
    2. दावें एवं आपत्तियां दाखिल करने की   अवधि-दिनांक-27.10.2023 (शुक्रवार) से दिनांक-09.12.2023 (शनिवार) तक 3. विशेष अभियान तिथियाँ-1. 28.10.2023  (शनिवार)
       2. 29.10.2023  (रविवार) 3. 04.11.2023  (शनिवार) 4. 05.11.2023    (रविवार)
    4. दावें एवं आपत्तियों का निस्तारण-दिनांक-26.12.2023 (मंगलवार) तक
    5. (i)स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच करना और अंतिम रूप से आयोग की अनुमति प्राप्त करना
    (ii) डेटाबेस को अद्यतन करना एवं पूरकों की छपाई करना-दिनांक 01.01.2024 (सोमवार) तक
    6. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन-दिनांक 05.01.2024 (शुक्रवार) उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, उप निर्वाचन पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप

    May 5, 2026

    Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार

    May 5, 2026

    Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़

    May 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    • Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार May 5, 2026
    • Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़ May 4, 2026
    • पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी May 3, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    • Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद! May 3, 2026
    • Chatra News : कांग्रेस का अंतिम सांस? गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का दिल, आलाकमान चुप! May 3, 2026
    • रोज की मौतों का दर्द मिटाया: सांसद के हाथों चतरा को मिलीं उम्मीद की दो एम्बुलेंसें! May 3, 2026
    • Chatra News : आजसू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट,जन समस्याओं को रखा प्रमुखता से May 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.