लावालौंग: प्रखंड के पंचायत सचिवालय सभागार भवन में मंगलवार को दुसरे तथा तीसरे सत्र का जीपीएफटी के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया।यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण 27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक चलेगी। यह प्रशिक्षण पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर आयोजित किया गया ।इस प्रशिक्षण मे पंचायती राज प्रखण्ड समन्वय पदाधिकारी विनय कुमार बीपीओ जितेन्द्र कुमार,JSLPS (बीपीएम) रंजय कुमार के द्वारा गरीबी मुक्त और उन्नत आजिविका गांव, स्वस्थ गांव,बाल किशोरी गांव,जल पर्याप्त गांव,स्वस्थ्य और हरित गांव,गांव मे आत्म निर्भर,बुनियादी गांव,सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव,सुशासन वाला गांव,महिला एवं बाल हितैषी गांव बनाने के लिए उक्त विषयो पर गहन चर्चा करते हुये योजनाओ का चयन करने,योजनाओ को लेने,ग्राम सभा आयोजित करने,परियोजना बनाने,तथा योजनाओ की स्वीकृति के लिए जानकारी दी गई इस प्रशिक्षण मे 8 पंचायत की महिला जीपीएफटी महिला अन्य कर्मी, पंचायत के विभिन्न वार्ड सदस्य, सभी रोजगार सेवक तथा सहिया,जलसहिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
मो० साजिद, लावालौंग

