गिद्धौर(चतरा)प्रखंड के पहरा पंचायत स्थित सिंदुरबे गांव निवासी झरी उरांव का वृद्धा पेंशन नहीं होने के कारण भुखमरी के कगार पर है। झरी उरांव का उम्र 68 वर्ष होने के बावजूद आज तक वृद्धा पेंशन नहीं किया गया है।जिससे झरी उरांव का स्थिति काफी गंभीर है।सरकार का महत्वाकांक्षी योजना सर्वजन पेंशन योजना के तहत वृद्धा पेंशन 60 वर्ष पूरा करने वाले वृद्धा को पेंशन देना है।यहां तक की 60 वर्ष के ऊपरवाले सभी को वृद्धावस्था पेंशन देना अनिवार्य है।सिंदुरबे गांव के झरी उरांव का 66 वर्ष होने के बावजूद भी आज तक वृद्धा वस्था पेंशन नहीं दिया गया। उन्होंने बताया के कई बार पेंशन का फॉर्म भरकर दिया हूं और यहां तक की पहरा पंचायत में लगी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर में भी पेंशन का फॉर्म दिया था। परंतु आज तक मुझे पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। झरी उरांव काफी गरीब व्यक्ति हैं।उनकी तबीयत भी काफी दिनों से खराब है।पैसे के अभाव में अपना इलाज भी जैसे तैसे कराकर जीवन बसर कर रहे हैं।उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से वृद्धा पेंशन देने की आग्रह किया है।
संवाददाता कुदूस आलम

