Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का उपायुक्त श्री अबु इमरान द्वारा जिला स्तर पर अनावरण किया गया।
    Chatra News

    झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का उपायुक्त श्री अबु इमरान द्वारा जिला स्तर पर अनावरण किया गया।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी चतरा श्री अबु इमरान द्वारा आज जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
    झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक रांची झारखंड में निर्धारित है। ऐसे में उक्त एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण एवं आधिकारिक शुभारंभ का लौंचिंग 13 अक्टूबर 2023 को माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन द्वारा रांची में किया गया है। जिसके पश्चात राज्य के सभी जिलों में उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 06 (छः) देशों यथा-भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया एवं थाईलैंड की टीमें भाग लेगी। ऐसे में झारखंड में हॉकी के खेल एवं उक्त महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के उदेश्य से आज जिला स्तर पर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख कर अपने आप को प्रेरित करने के आलवे प्रोत्साहन की अनुभूति महसूस कर सके। ज्ञात हो कि युवाओं में हॉकी के खेल एवं उक्त प्रतियोगिता को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के लिए हॉकी झारखण्ड द्वारा राज्य के सभी जिलों में दिनांक 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि चतरा के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है कि चतरा जिले में पहली बार किसी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के ट्रॉफी का अनावरण किया गया। आगे उन्होंने कहा आप सभी जानते है की झारखंड का गौरवपूर्ण इतिहास हॉकी में रहा है और भारत का भी। आप सभी ने अनेक बेहतरीन खिलाड़ियों का नाम सुना होगा जो झारखंड की धरती ने पैदा किया। उक्त मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, ओलंपिक संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, हॉकी चतरा अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ,हॉकी चतरा सचिव राकेश कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चन्द्रवंशी, खिलाड़ी व स्कूल के छात्र छात्राएं समेत अन्य उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा

    November 6, 2026

    लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद

    November 5, 2026

    अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट

    November 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.