गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय के पांडेबागी बरटा गांव निवासी शोभा रानी राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय राजकीय स्तर पर कई जौहर दिखा चुकी है। यहां तक की राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिता भी जीत चुकी है।परंतु शोभा को शोभा को सहयोग की आवश्यकता है। शोभा रानी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह को आवेदन देकर 10 मीटर एयर राइफल मुहैया कराने की मांग किया है। आवेदन में कहा गया है कि मैं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज में कई गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत चुकी हूं। परंतु आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण एयर राइफल नहीं खरीद पा रही हूं। जिससे प्रैक्टिस बाधित हो रहा है। यहां तक की अंतरराष्ट्रीय स्तर एवं इंडिया टीम में चयनित को लेकर भोपाल में ट्रायल एक व दो है। जहां मुझे जाना भी है। परंतु एक स्पोर्ट्स 10 मीटर एयर राइफल की आवश्यकता है। शोभा रानी पांडेबागी के राधेश्याम रविदास की पुत्री है। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी शोभा रानी की प्रतिभा को देखते हुए जल्द राइफल मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।शोभा रानी ने जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवी से आर्थिक रूप से सहयोग करने की अपील की है।
संवाददाता कुदूस आलम

