गिद्धौर(चतरा)प्रखंड अंतर्गत नीचे टोला के सरपंच टोला आंगनवाड़ी में उपमुखिया मंजू देवी,आंगनवाड़ी सेविका उषा देवी ने संयुक्त रूप से 25 बच्चों के बीच गुरुवार को ऊनि पोशाक का वितरण किया।ऊनि पोशाक का वितरण आंगनवाड़ी केंद्र में अद्यतनरत 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चो के बीच दो दो सेट किया गया।उपमुखिया ने कहा कि ठंढ से बचाव को ले आंगनवाड़ी बच्चों को ऊनि पोशाक का वितरण किया गया है।बच्चों को प्रत्येक दिन ऊनि पोशाक पहन आंगनवाड़ी केंद्र में आने की बात कही।ऊनि पोशाक वितरण में वार्डसद्स्य इंद्रजीत दांगी,मुसाफिर कुशवाहा,रंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

