Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न।
    Chatra News

    उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 17, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : विकास भवन समीप स्थित प्रशिक्षण-सह-कौशल विकास केन्द्र, डीएमएफटी चतरा के सभागार में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शासी परिषद की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से राज्य के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड सरकार-सह-चतरा विधायक सत्यानंद भोक्ता, चतरा लोक सभा क्षेत्र सांसद सुनिल कुमार सिंह, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, बड़का गांव विधायक अम्बा प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, समेत जिला खनिज  फाउण्डेशन ट्रस्ट के शासी परिषद के सभी सदस्य एवं संबंधित पदाधिकारी ने प्रशिक्षण-सह- कौशल विकास केन्द्र, डीएमएफटी चतरा में उपस्थित हुए। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों का स्वागत किया। वहीं बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए डीएमएफटी मद से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी एवं सभी सदस्यों से अपनी सहमति एवं सुझाव देने हेतु आमंत्रित किया। साथ ही पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में अब तक किए गए अनुपालन की भी जानकारी दी गई।

    पूर्व से संचालित परियोजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन की बिन्दुवार जानकारी दी गई। वहीं अनुमोदन के लिए प्रस्तावित योजनाओं को एक एक कर प्रस्तुत किया गया। साथ विŸाीय वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक कार्य योजना पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा शासी परिषद द्वारा अन्य योजनाओं पर भी सर्वसम्मपति से अनुमोदन किया गया। जिससे योजनाएं धरातल पर आ सके।

    बैठक में निम्नलिखित प्रस्तावित योजनाओं की सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल

    चतरा कॉलेज में सोलर आधारित डीप बोरिंग का अधिष्ठापन, टण्डवा खनन से प्रभावित क्षेत्रों में सोलर आधारित डीप बोरिंग के द्वारा पेयजल की आपूर्ति योजना का निर्माण, नगर परिषद अन्तर्गत ड्राय क्षेत्र में डीप बोरिंग।

    स्वास्थ्य

    नगर परिषद, चतरा ब्लड बैंक का उन्नयन कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चतरा का भवन निर्माण/अन्य संसाधन मुहैया करया जाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चतरा के लिए आवश्यक उपस्कर, सदर अस्पताल परिसर में एएनएम होस्टल का मरम्मति एवं अन्य आवश्यक उपस्कर की व्यवस्था, सामुदायिक स्वास्थ्यक केन्द्र, चतरा में आवश्यकतानुसार पेवर ब्लॉक पथ का निर्माण, सदर अस्पताल परिसर में पेवर ब्लॉक पथ का निर्माण, पुराने सदर अस्पताल का भवन मरम्मति/उन्नयन एवं आवश्यक सामग्री आपूर्ति तथा पेवर ब्लॉक पथ का निर्माण, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों/स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में एएनएम होस्टल का निर्माण एवं आवश्यक उपस्कर की व्यवस्था, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों/स्वास्थ्य उपकेन्द्र में सोलर आधारित पावर सप्लाई योजना का कार्यान्वयन, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों/स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में आवश्यकतानुसार पेवर ब्लॉक पथ का निर्माण, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों/स्वास्थ्य उपकेन्द्र में पुराने भवनों का उन्नयन/मरम्मति एवं आवश्यक उपस्कर की आपूर्ति, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों/स्वास्थ्य उपकेन्द्र में मरीज प्रतिक्षा गृह (वेटिंग हॉल) का निर्माण एवं आवश्यक उपस्कर की व्यवस्था, सभी सीएचसी/पीएचसी में एएनएम होस्टल का निर्माण एवं आवश्यक उपस्कर की व्यवस्था, चतरा जिला में मोबाईल मेडिकल यूनिट सर्विसेस एवं मेडिकल कैम्प की सुविधा।

    महिलाओं और बच्चों का कल्याण

    नगर परिषद क्षेत्र चतरा में नशा मुक्ति अभियान हेतु प्रचार-प्रसार संबंधित कार्य, नगरपालिका अन्तर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आवश्यकतानुसार पेवर ब्लॉक पथ का निर्माण, नगरपालिका अन्तर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में सोलर आधारित पावर सप्लाई योजना का कार्यान्वयन, नगरपालिका अन्तर्गत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका का निर्माण, सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आवश्यकतानुसार पेवर ब्लॉक पथ का निर्माण, सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में सोलर आधारित पावर सप्लाई योजना का कार्यान्वयन, सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में शुद्ध पेयजल हेतु आरओ का अधिष्ठापन, सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका का निर्माण, नशा मुक्ति अभियान हेतु प्रचार-प्रसार संबंधित कार्य, चतरा जिला में कुपोषित बच्चों की ईलाज एवं देखरेख हेतु मोबाईल न्यूट्रिश्यन वैन की व्यवस्था, मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, नशा मुक्ति केन्द्र डे एडिक्शन सेंटर का उन्नयन/जीर्णाेद्धार एवं आवश्यक सामग्री की आपूर्ति, वृद्ध आश्रम में आधारभूत एवं आवश्यक सामग्री की आपूर्ति।

    पर्यावरण
    लक्षणपुर (भेड़ी फार्म) डैम का उन्नयन एवं तटबंध का मजबुतीकरण एवं वृक्षारोपन कार्य, केनाल की उड़ाही एवं तटबंध पर वृक्षारोपन कार्य, डहुरी डैम का उन्नयन एवं तटबंध का मजबुतीकरण, डहुरी डैम केनाल की उड़ाही एवं तटबंध पर वृक्षारोपन कार्य, भेड़ी फार्म में ऑक्सीजन पार्क का निर्माण, भेड़ी फार्म डैम के बगल में बोटानिकल गार्डेन का पथ निर्माण, सिमरिया चाडरम डैम का जीर्णाेद्धार एवं तटबंध का मजबुतीकरण तथा वृक्षारोपण कार्य, आहर तालाब का जीर्णाेद्धार/निर्माण कार्य

    आजीविका, कृषि एवं कौशल विकास

    आईटीआई कॉलेज में सोलर स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन, सोलर उर्जा के तहत लिफ्ट इरीगेशन एवं कोल्ड स्टोरेज की सुविधा कृषकों एवं सामुदायिक संगठन जैसे एसएचजी, एफपीओ इत्यादि को उपलब्ध कराना, मल्टी लेयर एवं इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल की प्रशिक्षण, जानकारी एवं सहायता कृषकों तथा सामुदायिक संगठन जैसे एसएचजी, एफपीओ इत्यादि को उपलब्ध कराना, जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय मल्टी स्कील डेवलपमेंट सेंटर का निर्माण एवं संचालन हेतु सुविधा प्रदान करना, चतरा प्रखण्ड स्थित भेड़ी फार्म में एग्री एवं नन एग्री बेस्ड एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर/हब की स्थापना संबंधित कार्य

    शिक्षा
    नगरपालिका अंतर्गत सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय तथा +2 विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण, विद्यालय भवनों की मरम्मति, बेंच डेस्क की आपूर्ति, खेल सामग्री की आपूर्ति, सोलर आधारित पावर सप्लाई योजना का कार्यान्वयन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, पेवर ब्लॉक योजना का कार्यान्वयन, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति योजना का कार्यान्वयन, शौचालय का निर्माण एवं मरम्मति, खाली पड़े भूमि पर वृक्षारोपण कार्य, सभी प्राथमिक मध्य एवं उच्च विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण, पेवर ब्लॉक का निर्माण,  सोलर आधारित पावर सप्लाई योजना का अधिष्ठापन, खाली पड़े भूमि पर वृक्षारोपण कार्य, शुद्ध पेयजल सुविधा मुहैया कराने संबंधी योजना का कार्यान्वयन, शौचालय निर्माण/मरम्मति संबंधी योजना का कार्यान्वयन, सभी आवासीय विद्यालयों में सोलर आधारित पावर सप्लाई यूनिट का अधिष्ठापन एवं मरम्मति, सभी प्राथमिक मध्य एवं उच्च विद्यालयों में आधारभूति संरचनाओं का निर्माण, +2 विद्यालयों में पुराने भवनों का जीर्णाेद्धार, +2 विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण, +2 विद्यालयों में आधारभूति संरचनाओं का निर्माण, +2 विद्यालयों में पेवर ब्लॉक का निर्माण, सभी प्रथमिक मध्य एवं उच्च तथा +2 विद्यालयों में चाहरदिवारी का निर्माण एवं मरम्मति कार्य, सभी +2, उच्च एवं मध्य विद्यलायों में स्मार्ट क्लासेज, एवं ऑनलाईन क्लासेज सर्विसेज की सुविधा प्रदान करना, सभी +2, उच्च एवं मध्य विद्यालयों में साईंस पार्क का निर्माण कार्य, सभी +2, उच्च एवं मध्य विद्यालयों में डिजीटल लाईब्रेरी की सुविधा प्रदान करना, सभी +2, उच्च एवं मध्य विद्यालयों में साईंस लेबोरेटरी का निर्माण एवं सुविधा प्रदान करना, ईट भट्टा एंव माईनिंग से जुड़े प्रवासी मजदूर/परिवारों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कुपोषण उपचार की व्यवस्था

    विद्युत
    चतरा कॉलेज में सोलर स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन, महिला कॉलेज में सोलर लाईट का अधिष्ठापन, गिद्धौर बलबल मन्दिर परिसर में सोलर लाईट का अधिष्ठापन

    भौतिक आधारभूत संरचना
    चतरा हेरूआ डैम से बस स्टैण्ड तक पथ चौड़ीकरण कार्य, आकाशवानी केन्द्र, चतरा से हरलाल तालाब हेते हुए महिला कॉलेज तक पीसीसी पथ एवं पुलिया निर्माण, नगर परिषद चतरा मनीष लाल के घर से देवकी यादव के घर तक गार्डवाल एवं नाली निर्माण, ग्राम पंचायत सचिवालय तक पहुंच पथ का निर्माण, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तक पहुंच पथ का निर्माण, सभी प्राथमिक मध्य/उच्च विद्यालय/+2 विद्यालय तक पहुंच पथ का निर्माण, सभी आवासीय विद्यालय तक पहुंच पथ का निर्माण, चतरा-बगरा पथ से मॉडल कॉलेज चतरा तक पथ एवं पुलिया का निर्माण, ब्रिज एवं पीसीसी पथ का निर्माण, ग्राम चिल्हिया पंचायत-तुलबुल प्रखण्ड-कान्हाचट्टी में डुमरीतरी में छती ग्रस्त पुल का निर्माण

    कुल 7998 योजनाओं का अनुमोदित किया गया है।

    उक्त बैठक में उक्त के अलावे अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, जिले के सभी कार्यालय प्रधान, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित

    March 24, 2026

    Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण

    March 24, 2026

    Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

    March 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    • Chatra News : साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित March 24, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.