Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आगामी नवरात्रि दुर्गा पूजा को देखते हुए थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक।
    Hazaribagh News

    आगामी नवरात्रि दुर्गा पूजा को देखते हुए थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 13, 2023Updated:October 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कटकमसांडी :-आगामी नवरात्रि दुर्गा पूजा पर्व को लेकर थाना परिसर में उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में प्रखण्ड के सभी पंडाल समिति के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान (थाना प्रभारी) प्रशांत कुमार मिश्रा ने पूजा पंडाल समिति अध्यक्षों से क्रमवार रूप से पूजा के आयोजन में आने वाली समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक के दौरान प्रभारी ने पंडाल समिति के सभी अध्यक्षों को नवरात्रि दुर्गा पूजा के आयोजन में निम्न बातों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया जिसमें की पूजा पंडाल में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था हेतु वायरिंग तार आदि की जांच विद्युत विभाग के अभियंता के माध्यम से जाँच करवाएं ताकि आगजनी की कोई घटना उत्पन्न ना हो, कहीं भी पूजा पंडाल रास्ता को बाधित कर नहीं बनाया जाए, पूजा पंडाल विवादित स्थान या भूमि पर नहीं बनाया जाए।
    बैठक के दौरान पूजा पंडाल के सदस्यों को निम्नांकित निर्देश दिया गया जैसे की पूजा पंडाल में उपयोग होने वाले विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग से अस्थाई वैध कनेक्शन लिया जाए। पूजा पंडाल स्थलों पर दर्शन हेतु प्रवेश एवं निकासी द्वारा बनाया जाए तथा दर्शन हेतु आने वाले पुरुष एवं महिलाओं के कतारबध पत्तियों के लिए मजबूत ब्रैकेटिंग की व्यवस्था की जाए, पूजा पंडाल या स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित रखने हेतु फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ वोलेंटियर की तैनाती की व्यवस्था पूजा कमेटी द्वारा किया जाए। विजयदशमी विसर्जन जुलूस में किसी प्रकार की आपसी टकराव की संभावना उत्पन्न ना हो इसके विशेष ध्यान रखें, पूजा स्थलों या जुलूस में लाउडस्पीकर निर्धारित मानक ध्वनि में ही बजे और उसमें उत्तेजक गाने एवं भड़काऊ नारे बाजी ना करें। कार्यक्रम वाले स्थान पर भी भीड़भाड़ को नियंत्रित रखने एवं आगजनी से बचाव हेतु फर्स्ट एड बॉक्स पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था कमेटी के माध्यम से कराया जाए।शांति समिति की बैठक ससमय करते हुए विवादित बिंदुओं का समाधान बैठक में ही सुनिश्चित करेंगे, जिला प्रशासन के द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप पर सांप्रदायिक सौहार्द या माहौल बिगाड़ने वाले पोस्ट एवं संवाद पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी । वहीं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पंडाल से उचित दूरी पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश गया, साथ ही सभी पूजा समिति के सदस्यों को जबरन चंदा वसूली न करने का भी निर्देश दिया गया, विसर्जन के समय निर्धारित रूट पर ही जुलूस को ले जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर उत्तम तिवारी,एस आई सुदीप कुमार , मुखिया, पंचायत समिति,पंडाल समिति के सदस्य सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

    हज़ारीबाग , आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.