Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पुलिस अधीक्षक व अपर समाहर्त्ता के द्वारा राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक की गई।
    Chatra News

    पुलिस अधीक्षक व अपर समाहर्त्ता के द्वारा राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक की गई।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय के सभा कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन व अपर समाहर्त्ता श्री पवन कुमार मंडल  के द्वारा राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, वाद  निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं प्रगति प्रतिवेदन की बिंदूवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
    बैठक में जिला खनन पदाधिकारी, चतरा द्वारा बताया गया कि  बिना वैध ई परिवहन चलान को लेकर पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में परियोजनाओं के द्वारा जो प्रतिवेदन प्राप्त हुए है। उसमे आमप्राली परियोजना के द्वारा सूचित किया गया है कि प्रासंगिक मामले में संलिप्त 06 वाहनो, ट्रांसपोटर्स शकील अहमद एवं लिफ्टर मानदेव कुमार महतो को Blacklisted कर दिया गया है। परियोजना पदाधिकारी, अशोक परियोजना, आम्रपाली परियोजना, मगध परियोजना एवं पुर्णाडीह परियोजना, सर्वश्री सी०सी०एल० द्वारा प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया है, जिसमें प्रतिवेदित है कि परियोजनान्तर्गत सडक एवं रेल मार्ग से कोयला का परिवहन में शत-प्रतिशत ई-परिवहन चालान का उपयोग किया जाता है।सभी कोयला कंपनी को  खनन पट्टा का डीजीपीएस रिपोर्ट  और कोयला ट्रांस्पोर्ट कर रहे वाहनों में VTS लगाने का निर्देश दिया गया। जिले के खनिजो के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स द्वारा  जिलान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रो का औचक निरीक्षण लगातार किया जा रहा है।  जाँच के क्रम में अवैध मामले पाए जाने पर अवैध खननकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सितंबर माह में जिला खनन कार्यालय द्वारा कुल 6 वाहन 580 सीएफटी बालू 5 पर प्राथमिकी दर्ज, 3 वाहन 1900 सीएफटी स्टोन, 2 वाहन 40 टन कोयला जप्त किया गया है। पुलिस विभाग चतरा द्वारा 2 वाहन 48 टन कोयला, चार वाहन 200 सीएफटी बालू कुल 17 वाहन एवं 11 लाख 6 हजार 600 रुपया की वसूली की गई है। वहीं वित्तीय वर्ष 2022- 2023 में एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक 135 मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।265 वाहन जप्त किया गया था।16 लाख 34 हजार 500 रुपया की वसूली की गई थी। वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 में सितंबर माह तक 42 मामले में प्राथमिकी दर्ज, 115 वाहन जप्त, 21 लाख 86 हजार 342 रुपया की वसूली की गई है। वित्तीय वर्ष 23- 24 में जप्त किए गए 33 वाहनों में राजसात हेतु उपायुक्त के न्यायालय में अधियाचना किया गया है। चतरा जिले में स्थित पत्थर खनन पट्टा की मापी कर पट्टा धारक द्वारा निर्धारित मात्रा  से अधिक पत्थर का निष्कासन किए जाने पर कुल 6 करोड़ 88 लाख की वसूली की गई है। अभी तक इस वित्तीय वर्ष में 323 करोड़ 89 लाख की राजस्व की वसूली की जा चुकी है।

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा।

    अपर समाहर्ता ने खनन विभाग, परिवहन विभाग, मत्स्य विभाग, उत्पाद विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 23-24 में अभी तक लक्ष्य के विरूद्ध किये गये राजस्व संग्रहण की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया कि दिसंबर माह तक राजस्व संग्रहण के प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करें।

    अंचल की समीक्षा।

    अंचल की समीक्षा में म्यूटेशन, सक्सेसन म्यूटेशन, जीएम लैंड सर्वे रिर्पोट, भु-अर्जन कार्यालय में लंबित मामले, निलाम पत्र, वाद, कर- संग्रहण, संदेहात्मक जमाबंदी के अभिलेख का सुनवाई समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की गई। अभियान मोड में लंबित वाद का निष्पादन करने का निर्देश  दिया गया। उक्त बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बिनीता कुमारी, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी समेत परियोजनाओं के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.