चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिले में चल रहे विकास योजनाओं को लेकर निर्माण की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से खेल-कूद, पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में हो रहे निर्माण कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा के क्रम में उन्होने निर्देशित किया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा एवं सिमरिया स्टेडियम, जलछाजन समीप बनने वाले जिम्नेजियम में चल रहे निर्माण कार्य ससमय पूर्ण हो। वहीं उन्होने ताईकमांडों प्रशिक्षण केन्द्र, बैटमिंटन कोर्ट, जिम्नेजियम समेत अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में उपयोग हो रहे सामग्रियों के गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की बात कही।उक्त बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी एवं जिला खेल-कूद पदाधिकारी तुषार राय उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment


