Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में  प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल, परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी
    Hazaribagh News

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में  प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल, परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हज़ारीबाग :-आज आपके लिए अत्यंत गर्व का दिन है। आप एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब आपको  कर्तव्य पथ पर चलना है।  मुझे  पूरा विश्वास है कि आपने यहाँ जो राष्ट्र सेवा की शपथ ली है,  उसपर आप खरा उतरेंगे।  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में 7 वीं से 10 वीं बैच के 39 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और 14 जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी  के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।  उन्होंने सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों और उनके अभिभावकों को नई शुरुआत के  लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीद जवानों को नमन किया।

    प्रशिक्षण से बढ़ेगा आत्म बल औऱ विश्वास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने यहां जो कठिन  प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह आपके जीवन में ऐतिहासिक कार्य के रूप में अंकित होगा।  प्रशिक्षण से आपका आत्मबल और विश्वास बढ़ेगा।यह आपकी कार्य कुशलता को बढ़ाएगा। खासकर  प्रशिक्षण के दौरान आपने जो सीखा है, वह कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान जो चुनौतियां मिलेगी  उससे निपटने में मददगार साबित होगा।

    आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है

       मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है। आप सभी इस बात से भली -भांति वाकिफ हैं कि झारखंड की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। यहां के लोग काफी भोले- भाले, सीधे और सरल होते हैं। वे जब आपके पास अपनी परेशानियों को लेकर आएंगे तो आपसे उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे।

    ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकॉन बनें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवा बड़े- बड़े पदों पर आ रहे हैं ।वे अपनी मेहनत और लगन से अपना अलग मुकाम  बना रहे हैं। आपने पुलिस सेवा में आकर जो उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा। मेरा मानना है कि आप ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकन बनें।

    ये प्रशिक्षु पदाधिकारी हुए सम्मानित*

    सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु: (ओवरऑल)

    1- प्रदीप कुमार साव

    2-अर्चना स्मृति खलखो

    3-राजीव रंजन

    सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु:  अंतः विषय

    1- प्रदीप कुमार साव

    2-अर्चना स्मृति खलखो

    3-अकरम रजा

    सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु : वाह्य विषय

    1- राजीव रंजन

    2-सन्नी वर्धन

    3-चंद्रशेखर

    सर्वश्रेष्ठ शूटर:

    1- सन्नी वर्धन और अर्चना स्मृति खलखो

    2-पूजा कुमारी -एक और पूजा कुमारी -दो

    3-किरण कुमारी और कैलाश प्रसाद महतो

    इस अवसर पर एसटीएफ जवान बबलू नायक और अभिजीत ने खुद से  उकेरी गई मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की खूबसूरत तस्वीर उन्हें सप्रेम भेंट की। इस अवसर पर   विधायक श्री उमाशंकर अकेला और सुश्री अंबा प्रसाद,  गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे,  अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण श्रीमती प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण श्री मनोज कौशिक, झारखंड पुलिस अकादमी के  संयुक्त निदेशक- सह -पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री संजय रंजन सिंह  समेत  कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

    हज़ारीबाग : आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.