गिद्धौर(चतरा)प्रखंड क्षेत्र के मंझगांवां पंचायत के पुरनाडीह आंगनबाड़ी केंद्र व पिण्डारकोंण आंगनबाड़ी केंद्र में मुखिया सरिता देवी ने सोमवार 76 बच्चो के बीच गर्म वस्त्र वितरण किया।वस्त्र का वितरण आंगनबाड़ी केंद्र में अध्यनरत 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चो के बीच दो दो सेट किया गया।पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने कहा कि ठंढ से बचाव को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र में अध्यन्नरत बच्चों को ऊनि पोशाक का वितरण किया गया है।बच्चों को प्रत्येक दिन गर्म वस्त्र पहनकर आंगनवाड़ी केंद्र में आने की बात कही।सुवेटर वितरण में उप मुखिया गणेश सिंह, मिथिलेश सिंह,अजीत गुप्ता, दिगंबर रविदास, मंजीत सिंह, राजू कुमार,संजय यादव,अजय कुमार सिंह सहित आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका व सहायिका सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

