गिद्धौर (चतरा):प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय बारिसाखी से चोरों ने फिल्मी अंदाज में आईसीटी सिस्टम के लिए लगाया गया कंप्यूटर,प्रिंटर, मॉनिटर सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। इस घटना में विद्यालय से 11 कंप्यूटर,हार्ड डिस्क, बेबकम,कुर्सी मॉनिटर प्रिंटर एक एक सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। बताया जाता है कि शिक्षा विभाग द्वारा लाखों रुपए की लागत से इस विद्यालय में आईसीटी सिस्टम लगाया गया था। परंतु विद्यालय से शरद अवकाश के दौरान चोरों ने फिल्मी अंदाज में सारे सिस्टम की चोरी कर ली। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।इधर मामले की सूचना मिलते हैं पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर चौधरी,थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल विद्यालय पहुंचकर मामले की तहकीकात किया।आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय में शरद अवकाश छुट्टी चल रही थी।इसी क्रम में विद्यालय में कार्य करने के नाम से एक अज्ञात नंबर से फोन आया। यहां तक कि विद्यालय में जनरेटर व बिजली की व्यवस्था करने को कहा गया। परंतु दो तारीख को विद्यालय खुलने पर पता चला कि विद्यालय में लगाया गया कंप्यूटर प्रिंटर सहित अन्य सामान की चोरी हो गई है।
संवाददाता कुदूस आलम

