चतरा उपायुक्त अबु इमरान अवैध खनन को रोकने को लेकर काफी सख्त और गंभीर हैं चाहे मामला बालू, पत्थर या कोयले की ही क्यूं न हो।उपायुक्त श्री इमरान को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चतरा के पिपरवार क्षेत्र के वन भूमि लुकैया गांव में कुछ लोगों द्वारा गैरकानूनी रूप से कोयले का उत्खनन कर उसको डंपिंग की जा रही है। मामले जैसे ही उनके संज्ञान में आया उन्होंने अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स के अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया,अंचलाधिकारी टंडवा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा, थाना प्रभारी पिपरवार को क्षेत्र में जाकर अविलंब कार्रवाई करने का निदेश दिया।गत 31 दिसम्बर को इनके द्वारा निरीक्षण और जांच करते हुए कुल लगभग 120 टन कोयला को जब्त किया गया साथ ही अवैध उत्खनन कार्य मे संलग्न प्रदीप उरांव, बिगा उरांव, जैना उरांव और अरुण उरांव के विरुद्ध अंचलाधिकारी टंडवा के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज चतरा थाना में की गयी।
Related Posts
Add A Comment

