चतरा जिला प्रशासन के सौजन्य से मोशन जेई, नेट फाउंडेशन कोटा के द्वारा महिला विद्यालय चतरा में फ्री कोचिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया शुभारंभ समारोह में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मंत्री के आगमन पर चतरा उपायुक्त अबु इमरान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया मंत्री ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी पदाधिकारी कर्मी मीडिया बंधु शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र छात्राओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए पूर्व में निशुल्क योग्य छात्र छात्राओं को यूपीएससी जेपीएससी बीपीएससी क्लासों का शुभारंभ किया गया जिससे जिले के योग्य छात्र छात्राओं को शिक्षा की तैयारी करने के लिए दूसरे प्रदेश ना जाना पड़े इसके लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था महिला विद्यालय चतरा में निशुल्क क्लास का शुभारंभ किया गया इसी प्रकार जिले में इंजीनियरिंग मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मोशन जेई नेट फाउंडेशन कोटा के द्वारा जिला प्रशासन के सौजन्य से निशुल्क क्लास का शुभारंभ किया गया इस मौके पर उपायुक्त अबु इमरान पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत कई जनप्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं शामिल हुए
Related Posts
Add A Comment

