गिद्धौर (चतरा):थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल मंगलवार को बलबल पहुंचे उन्होंने 10 दिवसीय लगने वाले पशु मेला का जायजा लिया। बताया गया कि मकर संक्रांति के अवसर पर प्रत्येक वर्ष बलबल में 10 दिवसीय पशु मेला का आयोजन किया जाता है।थाना प्रभारी ने मंगलवार को बलबल में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मेला में आने वाले व्यापारी व सैलानियों को सुरक्षा व्यवस्था की गई जानकारी दिया। जबकि दुकानदारों को कतार में दुकान लगाने का निर्देश दिया।उन्होंने दुकानदारों के साथ-साथ मेला में पहुंचे पशु व्यापारियों को किसी भी तरह से परेशानी होने पर थाना से संपर्क करने को कहा। वही मेला प्रबंध समिति के सदस्यों को कई दिशा निर्देश भी दिया।
संवाददाता कुदूस आलम

