Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 24, 2025
Chatra News

युवा कांग्रेस प्रखंड कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न।

चतरा : प्रतापपुर प्रखंड स्थित मोती लाल पासवान के आवास में गुरुवार को प्रखंड युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया।यह बैठक जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल पासवान के नेतृत्व में किया गया।बैठक की अध्यक्षता मो राशिद आलम ने किया। बैठक में युवा नेता सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।इस दौरान बैठक में बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम पर चर्चा किया गया साथ ही युवा वर्ग को कांग्रेस कमिटी में अधिक से अधिक संख्या जोड़ने को लेकर गहन चर्चा किया गया।वही युवा नेता मोती लाल पासवान ने बताया की कांग्रेस पार्टी हमारे देश को आजादी दिलाने से लेकर महिलाओ एवं भारत के जनता को उनका अधिकार दिलाने में हमेशा अपना योगदान दिया है।उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की इस सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया।इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रकीबुल इमाम, मो शहनवाज, मो खुर्शीद,राजेश यादव,ललन पासवान,ताहिद अंसारी,रिजवान आलम,अमरेश भारती सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Response