Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का हुआ चतरा आगमन। अधिकारियों के साथ परिसदन भवन में जिले के विकास कार्यों का किया समीक्षा।
    Chatra News

    झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का हुआ चतरा आगमन। अधिकारियों के साथ परिसदन भवन में जिले के विकास कार्यों का किया समीक्षा।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति के अध्यक्ष श्री रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में चतरा परिसदन भवन सभा कक्ष में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। सर्वप्रथम सदाचार समिति के अध्यक्ष श्री रामचंद्र सिंह के चतरा परिसदन आगमन पर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने पौधा व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण विभाग, कृषि विभाग, जेएसएलपीएस, सभी तकनीकी विभागों समेत अन्य विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति प्रतिवेदन की बिन्दुवार समीक्षा की गई। अनुकंपा के आधार पर नौकरी, पेंशन, परिवार पेंशन के विषयों पर जानकारी ली गई और लंबित मामले को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ साथ कई विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिला कल्याण पदाधिकारी चतरा सलमान जफर खिजरी द्वारा जानकारी दी गई कि सरना-मसना, कब्रिस्तान घेराबंदी, प्रीमैट्रिक छात्रवृति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति समेत अन्य योजनाएं संचालित है जिसमें कब्रिस्तान घेराबंदी सरना-मसना घेराबंदी के कार्य किए जा रहे है। वहीं प्रीमैट्रिक छात्रवृति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से योग्य छात्र/छात्राओं को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। आगे उन्होने वनपट्टा को लेकर जानकारी दिया कि 109 पुराने त्रुटि वनपट्टा में सुधार करते हुए एवं 07 नए वनपट्टा को निर्गत किया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा के समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल अजय कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नलजल योजना, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना, सामुदायिक शौचालय निर्माण, जल जीवन मिशन आदि के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। इस संदर्भ में समिति के अध्यक्ष द्वारा समय समय पर पेयजल की आपूर्ति बहाल करने को लेकर निर्देेशित किया गया। वहीं तकनीकी विभागों द्वारा एक एक कर जिले में चल रहे निर्माण कार्य, मरम्मति कार्य, लंबित कार्य की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सभी विभागों के तहत हो रहे कार्यों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, डीआरडीए निदेेशक अरूण कुमार एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला नजारत उप समाहर्ता अमरदीप बलहोत्रा, समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। इनके आलावे माननीय अध्यक्ष के निजी सहायक आशीष कुमार, समिति के पदाधिकारी सरोज कुमार अवर सचिव, सहायक प्रसाखा पदाधिकारी राजेश कुमार , प्रतिवेदक वीरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कान्हाचट्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न

    July 29, 2026

    Crime News : बोकारो रेंज के आईजी ने चतरा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, लंबित कांडों,अफीम तस्करी और कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

    July 29, 2026

    Chatra News : राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस,उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न July 29, 2026
    • Crime News : बोकारो रेंज के आईजी ने चतरा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, लंबित कांडों,अफीम तस्करी और कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश July 29, 2026
    • Chatra News : राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस,उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश July 28, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 27, 2026
    • Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे July 27, 2026
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.