गिद्धौर (चतरा):प्रखंड के बलबल पशु मेला में रंगदारी को लेकर शनिवार की देर शाम झड़प हो गई। इस झड़प में थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल घायल हो गए। जबकि जिला परिषद सदस्य अनीता देवी के पति बालेश्वर यादव को भी मामूली चोट आई है। बताया जाता है कि मेला में मिनी थियेटर में रंगदारी को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट छुड़ाने को लेकर थाना प्रभारी व जिला परिषद सदस्य के पति उक्त स्थान पर पहुंचे। इसी क्रम में उपद्रवियों ने थाना प्रभारी व जिप सदस्य के पति पर भी हमला बोल दिया।जिसमें थाना प्रभारी को माथे में चोट आई है।जबकि बालेश्वर यादव को भी मामूली चोट आई है। इधर थाना प्रभारी ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर थाना ले आई है।समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।उन्होंने मेला में रंगदारी करने वालों को कड़ी चेतावनी दिया है।उन्होंने कहा मेला को बदनाम करने को लेकर कुछ उपद्रवी तत्व के लोग जुटे हुए हैं।जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संवाददाता कुदूस आलम

