लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत हेडुम पंचायत के कल्यानपुर चौक पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे भारत में राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत् रविवार को दोपहर कल्याणपुर चौक पर एकअहम बैठक की गई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला महासचिव सह लावालौंग प्रखण्ड के प्रवेक्षक मो० इकबाल ( सिमरिया) सिमरिया प्रखण्ड के डाड़ी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष समसूल होदा, राजद पार्टी के बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता प्रमोद तुरी,डेगन साहु, मो० मुजाहिद आलम, विजय यादव, रामजतन तुरी, राजू तुरी, अर्जुन ठाकुर, रामवृक्ष विषकर्मा के अलावे दर्जनों गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तथा पार्टी को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर बृहत पैमाने पर काम करने की विषेस कार्य करने की चर्चाएं की गई।
संवाददाता लावालौंग,मो० साजिद

