चंद्रयान के नाम पर डीलर गटक गए लाभुकों का अनाज शीर्षक के दैनिक अखबार में प्रकाशित भ्रामक खबर को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी हुए सख्त। जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा किया गया संयुक्त जांच।



चतरा जिला आपूर्ति पदाधिकारी, चतरा एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सिमरिया के द्वारा ग्राम पंचायत- पीरी में जन वितरण प्रणाली दुकान का संयुक्त रूप से जांच किया गया। जांच के क्रम में ग्रामीणों एवं कार्डधारियों द्वारा लिखित एवं मौखिक रूप से ब्यान दिया गया है, कि जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुरूप खाद्यान्न का वितरण किया गया है। हमलोगों से चन्द्रयान के नाम पर खाद्यान्न की कटौती नही की गई है और न ही हमलोगों के द्वारा चन्द्रयान के नाम पर प्रेस मीडिया को इस तरह का कोई ब्यान दर्ज कराया गया है। प्रेस मिडीया द्वारा अपने स्तर से चन्द्रयान के नाम पर भ्रामक समाचार प्रकाशित की गई है। ग्रामीणों से पूछ-ताछ में यह भी बताया गया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता का किसी भी राजनितिक दल से संबंध नहीं है। ग्राम पंचायत – पीरी के मुखिया उमेश राम द्वारा लिखित ब्यान दिया गया है कि मेरे द्वारा चन्द्रयान के नाम पर खाद्यान्न की कटौती से संबंधित प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी प्रकार का लिखित बयान या फिर साक्षात्कार नहीं दिया गया है। प्रेस मीडिया द्वारा अपने स्तर से चन्द्रयान के नाम पर भ्रामक समाचार प्रकाशित की गई है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने जांच के बाद बताया कि स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों में चन्द्रयान के नाम पर जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के द्वारा गटके गए अनाज शीर्षक से समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर तथ्यहीन एवं निराधार है।