Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 23, 2025
Chatra News

भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की 12 को संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक

कान्हाचट्टी: कान्हाचट्टी मंडल भाजपा की बैठक सीताराम शायल बग़ीचा कान्हाचट्टी के प्रांगण में हुई। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह और संचालक महामंत्री शंकर सिंह ने किया बैठक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा की भव्य तैयारी, कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर हुई। ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मरांडी संकल्प यात्रा के तहत पूरे प्रदेश भ्रमण पर है। इसके तहत 12 सितम्बर को भाजपा जिला कार्यालय चतरा में उनका आगमन होने जा रहा है।उन्होंने सभी सम्मानित भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी अपने-अपने बूथ स्तर पर लोगों को चलने के लिए आग्रह किजिए और अधिक से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाएं।वहीं मेरी माटी मेरा देश के निम्मित सभी शक्ति केंद्रों से मिट्टी को अमृत कलश में एकत्रित किया गया जो जिला में जमा होना है। वहीं बैठक समापन के पश्चात आदरणीय प्रधानमंत्री जी के एसपीजी सुरक्षा सलाहकार अरुण कुमार सिन्हा जी के आज देहात हो गया जिनकी आत्मा को शांति को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदीप सिंह,मंडल प्रभारी जिला मंत्री श्रीबालक सिंह, महेन्द्र सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह,भीम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी चंदन केसरी,अविनाश मिश्रा,जितेंद्र सिंह, विक्की सिंह, कैलाश भूईया, यमुना साव ,तुलसी साहू, कामाख्या सिंह, प्रमोद तिवारी, राजकुमार सिंह,चिंटू पासवान कृष्णा सोनी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह, सुशील सिंह सिकंदर सिंह,अनिल सिंह समेत अनेकों गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Response