गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय की मुनिया देवी दोनों पैर से लाचार व दिव्यांग है। सोमवार को मुनिया जैसे तैसे प्रखंड कार्यालय पहुंच गई जहां पर ट्राई साइकिल की मांग को लेकर फूट-फूट कर रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह बाहर आकर दिव्यांग व लाचार मुनिया को चुप कराया।जिसके पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी के पहल पर तत्काल उसे ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया गया। ट्राई साइकिल पा कर दिव्यांग मुनिया के चेहरे पर मुस्कान छा गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर उपस्थित लोगों ने सराहना किया। मौके पर प्रखंड कर्मियों के साथ साथ कई लोग उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

