
गिद्धौर/चतरा : थाना परिसर में सोमवार को एकल अभियान के तहत रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ॐ की उच्चारण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह, अंचल अधिकारी जयशंकर पाठक,थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम में उपस्थित एकल अभियान के बहनों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी तथा पुलिस के जवानों के साथ-साथ उपस्थित भाइयों के कलाई पर राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना किया।जबकि भाइयों ने अपनी बहनों की सुरक्षा के साथ-साथ देश की सुरक्षा का संकल्प लिया।उपस्थित अतिथियों ने रक्षाबंधन पर विशेष चर्चा किया।जबकि रक्षाबंधन के महत्व के बारे में विस्तार से लोगों को बताया।कार्यक्रम में पुलिस अवर निरीक्षक विजय गुप्ता, जायरा बाकला, एकल अभियान के अंचल अध्यक्ष महेंद्र राम, हरि कथा के अंचल अध्यक्ष कमलेश कुमार,कपिल कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, उप मुखिया मंजू देवी, नागेश्वर महतो, किरण देवी, विनीता देवी, निरंजन प्रजापति,लोकनाथ दांगी, सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
गिद्धौर – कुदुस अलम
