
चतरा : देवरी डुमरी फिल्ड फायरिंग रेंज अवधि विस्तार का विरोध प्रदर्शन ग्राम सभा द्वारा किया गया जिसका अध्यक्षता समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि अनिल मिंज ने किया। पंचायत डाढा में प्रभावित ग्राम डाढा, सेहदा, सेल, बचदाग, बैरियों एवं गम्हारतरी है। इन सभी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि फिल्ड फायरिंग रेंज वापस नहीं लिया गया तो सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे साथी उन्होंने कहा कि जान देंगे पर जमीन नहीं देंगे।
बैठक में मुख्य रूप उपस्थित अमिता कच्छप, मोनिका गोरिया, रामाशीष कुमार, सोनू कुमार, कामेश्वर भुईयां, अखिलेश यादव, मोहन गन्झू, नागेश्वर यादव, इथलेश भुईयां एवं तमाम ग्रामीण थे।
