
कुन्दा :-प्राथमिक स्वास्थ् केंद्र कुन्दा को एक और आधुनिक सुविधाओं से लैस 108 एंबुलेंस प्रदान की गई है। सोमवार को 108 एंबुलेंस का उद्घाटन कुन्दा मुखिया मनोज साहू,प्रखण्ड प्रमुख कमला देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर मुखिया मनोज साहु ने कहा की पहले अस्पताल को एनटीपीसी के माध्यम से एक 108 एंबुलेंस प्राप्त हुआ था । अब दूसरी राज्य सरकार की ओर 108 एंबुलेंस मिलने से प्रखण्डवासियों को और सुविधा होगी। लंबे समय से प्रखंड वासियों को लगातार आधुनिक सुविधा से लैस 108 एम्बुलेंस का मांग था।उद्घाटन के मौके पर समाजसेवी लवकुश गुप्ता, एबुंलेंस संचालक ओमप्रकाश गुप्ता समेत अस्पताल कर्मी उपस्थित हुए।
