गिद्धौर (चतरा)थाना क्षेत्र के द्वारी गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चार घरों में चोरी कर लाखो की संपत्ति चोरी कर ली । इस बावत भुक्तभोगी सूरज गोप, निर्मल यादव, सिकंदर यादव, व जगदेव चौधरी ने आवेदन दे कर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध दर्ज कराया है । भुक्तभोगी ने बताया कि रात में खाना खा कर सो रहे थे ।वही घर चोरों ने बाहर से दरवाजा भी बन्द कर दिया । और घर मे रखे , सोना चांदी ,नगद रुपये ,सारे कीमती सामान की चोरी कर ली । वही 4 भुक्तभोगी के घर से करीब चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली । वही ग्रामीणों की सूचना पाकर थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी लिए। प्रभारी ने इस तरह चोरी के घटना को अंजाम देने वाले को जल्दी पुलिस के गिरफ्त में होने की बात कहा। ग्रामीणों को भी गांव में अपना देखभाल करने तथा किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा ।
Related Posts
Add A Comment

