

चतरा सदर प्रखंड मोकतमा पंचायत के मोकतमा फुटबॉल मैदान में देवरी- डुमरी फील्ड फायरिंग रेंज के अवधि विस्तार के विरोध में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्वती कुमारी व गोबिंद यादव ने की. साथ ही इसके लिए जमीन नहीं देने का निर्णय लिया. इस दौरान जान देंगे पर जमीन नहीं, फील्ड फायरिंग रेंज वापस लो, समेत अन्य नारे लगाये, बताया गया कि आरा पंचायत के 13 मे 13 गांव सूची में हैं. ग्रामीणों ने कहा कि जबतक फील्ड फायरिंग रेंज वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. बैठक में समाजसेवी उमेश भारती, पंकज यादव , विनोद यादव, कामेश्वर भारती हेमराज यादव, अजय पाण्डेय, विनय पाण्डेय, असरफ अंसारी, छठु भोक्ता,राजेश ठाकुर, उमेश ठाकुर, सतेन्द्र यादव, जगदीश भोक्ता, संजय यादव, भुनेश्वर गंझू, सुनीता देवी समेत हजारों की संख्या में महिला, पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे
