
चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत हाई स्कूल मरमदीरी फुटबॉल मैदान में नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट कमात द्वारा आयोजितकिया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी ने फीता काट व फुटबॉल को किक मार कर किया. इस दौरान उद्घाटन मैच एफसी जांगी बनाम इलेवन फाइटर कुबा के बीच खेला गया।मौके पर मुख्य अतिथि तिवारी ने कहा कि खेल से आपसी प्रेम, साकारात्मक ऊर्जा के साथ शारिरिक और मानसिक विकास होता है। ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। मौके पर जिला परिषद् सदस्य चंद्रदेव गोप,लेम मुखिया चुन्नू उर्फ राकेश सिंह,परवा देवी, रंजीत सिंह,रिषू सिंह, प्रमोद दांगी, अक्षयवट सिंह, सत्येन्द्र सिंह,सिंदूरिया सर समेत सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।
