Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिले के विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा। आम जन के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को एक सितम्बर के बाद खोलने का दिया निर्देश।
    Chatra News

    उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिले के विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा। आम जन के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को एक सितम्बर के बाद खोलने का दिया निर्देश।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में देर शाम गोपनीय कार्यालय में जिले में संचालित विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।
    बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजना, समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित योजना, कल्याण विभाग, समाजिक सुरक्षा, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद से संचालित योजना, भेड़ी फार्म, समेत अन्य कि समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।भेड़ी फार्म में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश कार्यकारिणी एजेंसी को दिया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, गार्ड की उपलब्धता निश्चित रूप से हो यह सुनिश्चित किया जाय। जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट अंतर्गत स्वीकृत, पूर्ण, अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होने स्वीकृत एवं अपूर्ण सभी योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही वैसी योजनाएं जो पूर्ण हो चुकी है उसे संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाय। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मात्रृत्व वंदना योजना का पोर्टल माह मार्च के बाद संशोधित पोर्टल खुला है। जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं द्वितीय संतान बेटी होने पर लाभान्वित करने हेतु ऑनलाइन इंट्री पोर्टल पर करायी जा रही है। साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप पर सभी योग्य लाभुकों का प्रविष्टि एवं अन्य इंडीकेटरों का प्रविष्टि करायी जा रही है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत प्रथम चरण में प्राप्त आवंटन के विरूद्ध 9838 लाभुकों को योजनाओं से अच्छादित किया गया है तथा वर्तमान में अतिरिक्त आवंटन प्राप्त है जिसका आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति की कार्रवाई की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर निर्देशित किया गया कि अपूर्ण आवास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शतप्रतिशत पूर्ण कराएं। जिला आपूर्ति कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कार्डधारकों के बीच समय समय पर राशन का वितरण किया जाय। सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत पेंशन की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि समय समय पर पेंशनधारी के खाते में राशि दिया जाय। आम जन के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा को एक सितम्बर के बाद तिथि निर्धारित करते हुए खोलने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल चतरा सुरेश राम उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    July 27, 2026

    Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे

    July 27, 2026

    लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत

    July 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 27, 2026
    • Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे July 27, 2026
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.