गिद्धौर(चतरा)थाना क्षेत्र के उमाढाँकि गांव से बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों से चार बकरी चोरी कर फरार हो गए। भुक्तभोगी बलराम सिंग भोगता व डोमन सिंग भोगता ने बताया कि बुधवार की देर रात खाना खा कर सो रहे थे। इसी क्रम में अज्ञात चोरों ने घर के समीप रूम में बकरी बनधा था। चोरों ने दो बंद कमरे का सिकड़ी खोलकर बलराम सिंग भोगता का दो तथा डोमन सिंग भोगता का दो बकरी लेकर फरार हो गया।जिससे भुक्तभोगी यों को लगभग बिस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
संवाददाता कुदूस आलम

