मयूरहंड : आगामी सरस्वती पूजा को लेकर स्थानीय थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा की अध्यक्षयता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बीडीओ ने सभी समिति के सदस्यों को डीजे साउंड नही बजाने की सख्त निर्देश दिया। वही क्षेत्र में शराब का सेवन भी बंद करने की जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन को दिया। उन्होंने पूजा को सादगी व भाईचारे के साथ सम्पन कराने की सलाह दी। बीडीओ ने प्रभारी थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह को पूजा के दिन सभी पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण करने के साथ सादे लिवास में पुलिस के जवान को तैनात करने की बात कही। प्रभारी थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने सभी पूजा समिति को अंधेरा होने से पहले मूर्ति का विसर्जन करने की बात कही। वही पूजा समिति को चोगा के माध्यम से पूजा में भक्ति गाना बजाने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही विसर्जन में शराब का सेवन नही होने की सलाह दी। बैठक में पुलिस निरीक्षक शिवप्रकाश कुमार, एसआई श्रीराम पांडेय,विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह,समाज सेवी शिव कुमार सिंह,समाज सेवी संजय सिंह,ईश्वरी मेहता,मनीर आज़ाद,गुड्डू रजक सहित अन्य उपस्थित थे।
राजकुमार दांगी

