गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय के कौलेश्वरी शिव मंदिर परिसर में रविवार को दांगी कुशवाहा समाज का एक दिवसीय जिला सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में जहां एक ओर जिला कमेटी का विस्तार हुआ। वही प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत समाज के अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसके पश्चात जिला कमेटी के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गई। जिला कमेटी के सदस्यों की शपथ चुनाव पर्यवेक्षक सह शिक्षक देवचरण दांगी द्वारा दिलाया गया। जिसके पश्चात प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया।प्रखंड कमेटी में अध्यक्ष पद को लेकर दो लोग दावेदार थे। चुनाव प्रक्रिया के तहत परमेश्वर दांगी को विजय घोषित किया गया। जबकि दूसरे स्थान पर सुरेश राम दांगी रहे।इस प्रकार संतोष कुमार निराला को सचिव,युगेशकर राम दांगी को उपाध्यक्ष,बहादुर दांगी को कोषाध्यक्ष,चमारी प्रसाद दांगी को महासचिव व आशीष कुमार दांगी को सह सचिव सर्वसम्मति से घोषित किया गया। कमेटी विस्तार के साथ-साथ प्रखंड कमेटी के चुनाव के पश्चात समाज के प्रबुद्ध लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए एकजुटता पर बल दिया। लोगों ने कहा कि अब समय बदलाव का है। अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की जरूरत है। समाज में फैली छोटी-छोटी कुरीतियों को धीरे-धीरे समाप्त करने का संकल्प भी लिया गया। सम्मेलन की संचालन जवाहर दांगी ने किया। मौके पर परिषद के पूर्व रूबी वर्मा,पत्थलगड़ा के जिप सदस्य रामसेवक दांगी, मुखिया निर्मला देवी,पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी,समाज के जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी,उपाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा,वासुदेव दांगी, प्रदीप दांगी,महासचिव हिरेंद्र कुमार,सचिव सुरेंद्र दांगी, कृष्ण कुमार वर्मा,मुकेश लाल कुशवाहा,कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी, सहकोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण दांगी, रवि प्रियदर्शी,रवि दांगी, संजय दांगी,सत्येंद्र कुमार दांगी,कपिल कुमार,मनोज कुमार कुशवाहा,अधिवक्ता निर्मल दांगी,चंदा कुमारी,मनोज कुमार वर्मा सहित थे।
संवाददाता कुदूस आलम


