Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक सम्पन्न।
    Chatra News

    उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक सम्पन्न।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में ऑनलाइन माध्यम से उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में टाना भगत समुदाय के विकास के लिए क्रियान्वित योजना-स्कीमों की समीक्षा की गई। टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक में चिन्हित टाना भगत समुदाय के लिए संचालित योजनाओं कि बिन्दुवार प्रगति-उपलब्धि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश उत्तराधिकारी के आधार पर भूमि नामांतरण करना तथा निःशुल्क रसीद उपलब्ध कराना व बटवारा दाखिल खारिज यदि अपेक्षित हो तो उसे यथाशीघ्र पुरा कराना, टाना भगतों को प्रधानमंत्री आवास योजना, अम्बेडकर आवास योजना का लाभ, परिवार को चार-चार गाय निःशुल्क प्रदान करना एवं शेड का निर्माण कर लाभान्वित करना, टाना भगत के बच्चों को शक्ति विश्वविद्यालय में नामांकन, टाना भगतों को खाद्य-बीज उपलब्ध कराना, रोजगार से जोड़ना, टाना भगतों के परिवार के बच्चों को छात्रवृति उपलब्ध कराना, टाना भगत के उपायोग हेतु एक सामुदायिक भवन का निर्माण, जमीन से संबंधित समस्या का समाधान एवं योजनाओं का प्रस्ताव समेत कई अन्य निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए गए थे। इसी को लेकर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने आज सभी निम्नलिखित बिन्दुओं की क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी टण्डवा रंथु महतो द्वारा जानकारी दी गई कि टाना भगत सामुदायिक भवन बनकर तैयार हो चुका है। वहीं टाना भगत द्वारा सामुदायिक भवन तक सम्पर्क पथ की मांग की जा रही है। इसे लेकर उपायुक्त द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी टण्डवा को निर्देशित किया गया कि स्थल का निरीक्षण कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। कृषि विभाग अन्तर्गत संचालित योजनओं से अच्छादित करने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी चतरा व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी टण्डवा को टाना भगत के गांव में निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा कि निरीक्षण के क्रम में सभी योग्य टाना भगत परिवार को शत प्रतिशत खाद्य-बीज उपलब्ध करायेंगे।
    टाना भगत के बच्चों को रोजगार से जोड़ने हेतु कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया। अंचल अधिकारी टण्डवा विजय कुमार के द्वारा टाना भगत के बच्चों के पठन पाठन को लेकर जानकारी दी गई कि टाना भगत के बच्चों के शिक्षा हेतु रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में इस वर्ष 13 फार्म प्राप्त किए गए थे जिसमें 04 बच्चों का चयन किया गया है। उत्तराधिकारी के आधार पर भूमि नामांतरण कराने एवं निःशुल्क रसीद उपलब्ध कराने, बटवारा दाखिल खारिज समेत अन्य को लेकर अंचल अधिकारी टण्डवा को कैंप का आयोजन कर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में टाना भगत परिवार के जाति आवासीय प्रमाण पत्रों के बन्ने में आनेवाली समस्याओं पर विचार विमर्श कर टण्डवा अंचल अधिकारी को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया। जिला गव्य विकास पदाधिकारी चतरा को योग्य टाना भगत परिवार को शत प्रतिशत अनुदान पर चार-चार गाय एवं शेड निर्माण कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसी प्रकार सभी बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करलें कि शत प्रतिशत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ टाना भगत परिवार को मिले। उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, वन प्रमण्डल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, चतरा लोकसभा क्षेत्र सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, सिमरिया विधान सभा क्षेत्र विधायक प्रतिनिधि अक्षयवट पांडे, जिला डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, जिला कल्याण पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार, रामे टाना भगत, जगरनाथ टाना भगत, शिवचरन टाना भगत, बालकू टाना भगत, विभा टाना भगत, भाजू टाना भगत, मंगल टाना भगत समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026

    कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.