Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक संपन्न,अंचल में लंबित मामलों का शत प्रतिशत करें निष्पादन,राजस्व संग्रहण हेतु प्राप्त निर्धारित लक्ष्य को करे पूर्ण
    Chatra News

    उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक संपन्न,अंचल में लंबित मामलों का शत प्रतिशत करें निष्पादन,राजस्व संग्रहण हेतु प्राप्त निर्धारित लक्ष्य को करे पूर्ण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, वाद निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई।
    बैठक में सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं प्रगति प्रतिवेदन की बिंदूवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
    बैठक में जिला खनन पदाधिकारी, चतरा द्वारा जानकारी दी गई कि पूर्व में सी०सी०एल० चतरा को निर्देशित किया गया था कि सभी कॉटाघरो का नियमित सत्यापन कराएं तथा सत्यापन रिपोर्ट की हॉर्ड कॉपी जिला खनन कार्यालय, चतरा को निश्चित रूप से उपलब्ध कराएंगे। इस संबंध में मगध परियोजना, पूर्णाडीह परियोजना, अशोका परियोजना व आम्रपाली परियोजना के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि आदेशानुसार कॉटाघरो का नियमित तौर सत्यापन कार्य कराया जाता है। नियमित सत्यापन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी जिला खनन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाती है।

    प्रतिवेदन के माध्यम से जिला खनन पदाधिकारी ने द्वारा बताया गया कि जिले के खनिजो के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स द्वारा जिलान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रो का औचक निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। जाँच के क्रम में अवैध मामले पाए जाने पर अवैध खननकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 01 जुलाई 2023 से दिनांक 15 अगस्त 2023 तक कुल 730 सीएफटी बालू 2900 सीएफटी स्टोन जप्त किया गया है।वहीं 4,75,188 रुपया की राशि वसूली गई है और अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के चार मामले को न्यायालय में दर्ज कराया गया है।

    अपर समाहर्ता ने कहा माननीय NGT न्यायादेश के अनुसार मानसून सत्र दिनांक 10 जून, 2023 से 15अक्टूबर, 2023 तक की अवधि में राज्यान्तर्गत नदीघाटो से बालू का उठाव पूर्णतः प्रतिबंधित है। जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स के सभी सदस्य यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण ना हो इसके लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रखें।

    *राजस्व संग्रहण की समीक्षा।*

    अपर समाहर्ता ने खनन विभाग, परिवहन विभाग, मत्स्य विभाग, उत्पाद विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 23-24 में अभी तक लक्ष्य के विरूद्ध किये गये राजस्व संग्रहण की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया कि दिसंबर माह तक राजस्व संग्रहण के प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करें।

    *अंचल की समीक्षा।*

    अंचल की समीक्षा में म्यूटेशन, सक्सेसन म्यूटेशन, जीएम लैंड सर्वे रिर्पोट, भु-अर्जन कार्यालय में लंबित मामले, निलाम पत्र, वाद, कर- संग्रहण, संदेहात्मक जमाबंदी के अभिलेख का सुनवाई समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की गई। अभियान मोड में लंबित वाद का निष्पादन करने का निर्देश भी दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया अपने स्तर से महीने में एक बार राजस्व संग्रहण की समीक्षा करेंगे और इसका प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराएंगे। सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सप्ताह में एक दिन राजस्व से संबंधित प्रगति की समीक्षात्मक बैठक कर बैठक की कार्रवाई का प्रतिवेदन जिला स्तरीय पदाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करेंगे। उक्त बैठक में वन प्रमण्डल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी,  अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अभय कुमार झा, सभी अंचल अधिकारी समेत परियोजनाओं के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.