सिमरिया :प्रखण्ड के सिमरिया बगरा रोड स्थित बेलगड्डा चौक पर रविवार को श्रीराम इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन जिप सदस्य देवनन्दन साहू, और उपप्रमुख दामोदर गोप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर जिप सदस्य ने प्रतिष्ठान के पुष्पित पल्लवित होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सिमरिया में इस तरह का प्रतिष्ठान की नितांत आवश्यकता थी। जो पहली बार इस तरह का प्रतिष्ठान खुलने से प्रखंड क्षेत्र के लोगो को स्पोर्ट्स गारमेंट का टी शर्ट, टाउजर, स्कूल ड्रेस, टाई कोट आदि तैयार कपड़े की खरीदारी करने में सुविधा मिलेगी साथ हीं साथ प्रखण्ड क्षेत्र के लोगों को चतरा हजारीबाग और रांची जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ।वही इंटरप्राइजेज के संचालक उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि टी शर्ट, टाउजर पैंट,स्कूल ड्रेस, टाई कोट, गर्म वस्त्रों के अलावा सभी तरह के रेडिमेट गारमेंट्स कपड़ा अपने प्रतिष्ठान में कारीगरों एवं मशीन के माध्यम से तैयार किया जाएगा। जहां ग्राहकों को थोक एवम खुदरा दर में निर्मित कपड़ा उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने कहा की ग्राहकों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी। उक्त स्पोर्ट्स गारमेंट्स में आधुनिक मशीन जैसे जुकी मशीन तथा कच्चा माल से सभी तरह का गारमेंट्स प्रोडक्ट कर लोगों को कम व सस्ती दर में दिया जाएगा। मौके पर नरेश सिंह, शिवनारायण साह, रामोतार साव, उमाशंकर सिंह, रामकुमार साव, सुनील कुमार, अखिलेश प्रसाद, कुलदीप साव, श्रवण कुमार, विकास कुमार, रमेश कुमार, गंदूर साहू, बिनोद साहू, रविंद्र साहू, बालकिशुन साहू, मुस्तफा आलम, अमित कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
संवाददाता , मो० साजिद

