हंटरगंज में विदेशी नकली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल।विभिन्न थानों में अभियुक्त के विरुद्ध आधा दर्जन मामला है दर्ज।


चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 15 पेटी विदेशी नकली शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस बाबत पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे एवं थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से मीडिया को बताया की गिरफ्तार तस्कर कंदाबार गांव के पिंटू साव है। पिंटू साव के द्वारा कंदाबार गांव के गोलाई नदी में अवैध विदेशी नकली शराब को तस्करी के लिए छुपा कर रखा गया था। एसपी से मिले निर्देश पर कार्रवाई करते हुए गोलाई नदी से छुपा कर रखे गए 15 पेटी नकली शराब जप्त करते किया गया है।
तस्कर के द्वारा नकली शराब तैयार कर तस्करी के लिए बिहार भेजा जा रहा था। इससे पूर्व भी गिरफ्तार तस्कर नकली शराब निर्माण के आरोप में जेल जा चुका है। जप्त शराब रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिजर्व,बी7 और इंपिरियल ब्लू ब्रांड का है। छापामारी दल में हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर एसआई नितेश कुमार दुबे, सुशील टुडु सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।खबर में बताया गया है गिरफ्तार पिंटू साव पर सदर थाना कांड संख्या 118/21,राजपुर थाना कांड संख्या 09/2019,
हंटरगंज थाना कांड संख्या33/2020, 42/2020,15/2022,177/2022,169/2022,
156/2023 दर्ज है।