प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के संस्थापक सह सेवानिर्वृत प्रधानाध्यापक बीरेन्द्र प्रसाद के द्वारा विद्यालय के सिनियर शिक्षक सर्वेश कुमार सिंह को विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद प्रीमियर अकादमी के निर्देशक शहनवाज खान ने मिलकर गुलदस्ते देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार सिंह के द्वारा उन्हें भी धन्यवाद करते हुए उन्हें भी शुभकामना दिए। ।मौके पर श्री सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के द्वारा विद्यालय की छात्राओ के लिए पठन पाठन की समाग्री दी गई थी जिसका वितरण किया गया ।इस मौके पर शिक्षक ओम प्रकाश तिवारी,बहादूर कुमार सिंहा समेत कई अन्य शिक्षक व छात्राएं मौजूद थे।
प्रतापपुर:- विकास कुमार

