चतरा सांसद श्री सुनील सिंह चतरा लोकसभा क्षेत्र ने 19, 20 एवं 21 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव में जिला प्रशासन द्वारा चल रही तैयारी का जायजा लेने पहुंचे इटखोरी निरीक्षण के क्रम में सांसद ने भद्रकाली मंदिर परिसर का रंग रोगन, मर्रम्मति कार्य, मुख्य कार्यक्रम स्थल में चल रहे कार्य समेत अन्य आवश्यक कार्यों का जायजा लिया। साथ ही मंदिर प्रबंधन के सदस्यों व पुजारी से भी मुलाकात किया। मौके पर मंदिर प्रबंधन के लोगों द्वारा भी महोत्सव से संबंधित जानकारी एवं सुझाव दिए गए।उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अंचल अधिकारी इटखोरी, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment

