
चतरा: सिमरिया थाना क्षेत्र के गर्ल स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक को सिमरिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र को लेकर भी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ-साथ दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए तफ्तीश में जुटी है।
