Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Chatra News

    नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। जिले के हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के घंघरी गांव में बुधवार को एक नाबालिग छात्रा को बेचने के लिए छिपाकर रखने के आरोप में ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। आरोपितों की पहचान गांव के ही विकास ठाकुर और सुनीता देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों ने गांव की ही एक बच्ची को पिछले तीन दिनों से बेचने के लिए छिपाकर रखा था। सौदा नहीं बन पाने पर आरोपितों ने मंगलवार को बच्ची को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। घर पहुंचकर बच्ची ने सारी बात अपने परिजनों को बता दी। परिजनों से जानकारी मिलने पर पूरा गांव आक्रोशित हो उठा। ग्रामीणों ने दोनों आरोपितों को उनके घर से उठाकर बीच बाजार में एक पेड़ से बांध दिया और हल्की पिटाई भी किया। सूचना मिलने पर वशिष्ठ नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों गया में लड़कियों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। इस बार उन्होंने अपने ही गांव की बच्ची को निशाना बनाया था। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्ची के बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

    लापता छात्रा को परिजन कर रहे थे तीन दिनों से खोजबीन

    लापता छात्रा पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता थी। परिजनों ने बताया कि बच्चे स्कूल टाइम में अपने घर से निकली थी और छात्रा आरोपी की बेटी की सहेली है। परिजनों के अनुसार छात्रा आरोपी के घर अपनी सहेली के पास गई हुई थी। लापता होने के बाद जब आरोपी सुनीता देवी से बच्ची के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि बच्ची किसी काम से उनके घर आई थी लेकिन वापस चली गई थी। सुनीता देवी बच्ची के खोजबीन में परिजनों को सहयोग करने का नाटक भी कर रही थी। जब बच्ची के खोजबीन में पूरा गांव जुट गया और बच्चों के बरामद की के लिए दवा बढ़ने लगा दोनों आरोपी सुनीता देवी और विकास ठाकुर बच्ची को डरा धमका
    कर किसी को कुछ नहीं बोलने की बात कहकर छोड़ दिया। बच्चे घर पहुंचते ही सारी घटना का खुलासा कर दिया। जिसके बाद पूरे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया और दोनों आरोपियों को उनके घर से लाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मारपीट कर पेड़ से बांध दिया। पुलिस तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को ग्रामीणों से मुक्त कराकर थाना ले आई। वहीं नाबालिग को बेचने के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपितों के मामले में पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के अनुसार मामला मानव तस्करी का नहीं, बल्कि 60 हजार रुपये के लेन-देन से जुड़ा विवाद प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्ची आरोपित महिला सुनीता देवी के मोबाइल से किसी अज्ञात युवक से बातचीत करती थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बच्ची ने महिला से करीब 60 हजार रुपये लेकर उक्त युवक को दे दिए थे। रकम वापस नहीं मिलने पर विवाद बढ़ा और बच्ची को घर में बंद रखने का आरोप सामने आया। पुलिस को उक्त युवक के साइबर ठगी से जुड़े होने की आशंका है। हालांकि पूरे मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस अज्ञात युवक की पहचान और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता के आवेदन के आधार पर सुनीता देवी और विकास ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग की नियमानुसार मेडिकल जांच और बयान के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।थाना प्रभारी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा कानून हाथ में लेकर आरोपितों को पेड़ से बांधकर मारपीट किए जाने के मामले को भी पुलिस गंभीरता से देख रही है। कानून हाथ में लेने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

    चतरा से चंद्रेश शर्मा की रिपोर्ट

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 12, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

    November 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण November 12, 2026
    • छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश November 12, 2026
    • नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार November 12, 2026
    • अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध November 11, 2026
    • मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल November 11, 2026
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.