Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध
    Chatra News

    अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 11, 2026Updated:November 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं, छठ व्रतियों एवं आमजनों की सुरक्षा तथा सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम ने सदर अनुमंडल क्षेत्र में व्यवसायिक मालवाहक एवं भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई है। यह प्रतिबंध दिनांक 14 नवंबर 2026 को रात्रि 8 बजे से 16 नवंबर 2026 की प्रातः 9 बजे तक लागू रहेगा। पुलिस प्रशासन के अनुसार, छठ के दौरान शहरी एवं स्थानीय बाजारों के साथ-साथ विभिन्न छठ घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर आमजनों, श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में ट्रक, टिपर, डंपर, कंटेनर सहित अन्य भारी वाहनों के संचालन से यातायात में बाधा उत्पन्न हो सकती है, साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ सकती है। विधि-व्यवस्था के संधारण, सार्वजनिक सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं को निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। प्रतिबंध के दौरान सदर अनुमंडल क्षेत्र में व्यवसायिक मालवाहक एवं भारी वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम ने सभी पुलिस निरीक्षकों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही बाजार क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों, छठ घाटों के आसपास तथा संवेदनशील मार्गों पर सघन गश्ती कराई जाए। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि छठ व्रत, पूजा-अर्चना एवं घाट आवागमन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें। प्रशासन का कहना है कि त्योहार को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए सभी स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल

    November 11, 2026

    पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    November 10, 2026

    चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    November 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध November 11, 2026
    • मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल November 11, 2026
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.