Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
    Chatra News

    नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत पत्थलगड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नावाड़ीह बेल मोड़ के पास एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय ठाकुर के रूप में हुई है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से एक युवक अफीम की खरीद-बिक्री के मकसद से पत्थलगड़ा क्षेत्र में पहुंचा है। सूचना पर पुलिस ने नावाड़ीह बेल मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोका गया और तलाशी में उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई।
    इस मामले में सिमरिया एसडीपीओ नागरगेज शुभम भाऊ साहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को पहले से ही तस्कर की आवाजाही की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन क्लीन के तहत नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और किसी भी सूचना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।
    पुलिस ने बरामद अफीम को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। गिरफ्तार संजय ठाकुर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अफीम के स्रोत का खुलासा कराया जाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश

    November 2, 2026

    लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन

    November 2, 2026

    विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    • चतरा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में वाटर स्पोर्ट्स सुविधाओं का सफल ट्रायल November 1, 2026
    • चतरा में 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई जेटेट-2026 की परीक्षा, 9,428 अभ्यर्थी हुए शामिल,दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा, उपायुक्त रवि आनंद ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण November 1, 2026
    • नाली निर्माण अधूरा, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; कीचड़ से राहगीर परेशान,दो महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को हो रही परेशानी November 1, 2026
    • लावालौंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत दलित महिला से दुष्कर्म का आरोप, निलेश साव पर प्राथमिकी दर्ज November 1, 2026
    • किरानी बाबू के निधन से कान्हाचट्टी में शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीण October 31, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.