Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लेम्बोडीह आंगनबाड़ी में मनमानी का आरोप, 12 बजे से पहले नहीं खुलता केंद्र
    Chatra News

    लेम्बोडीह आंगनबाड़ी में मनमानी का आरोप, 12 बजे से पहले नहीं खुलता केंद्र

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सिलदाग पंचायत के लेम्बोडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में घोर अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने केंद्र की सेविका कविता देवी पर मनमाने तरीके से केंद्र का संचालन करने का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि केंद्र किसी भी दिन दोपहर 12 बजे से पहले नहीं खुलता है। वहीं,महीने के प्रत्येक सप्ताह दो से तीन दिन केंद्र बंद रहता है। ऐसे में आंगनबाड़ी पहुंचने वाले छोटे-छोटे बच्चे केंद्र के बाहर इधर-उधर घूमते रहते हैं और अंततः वापस घर लौट जाते हैं। इस संबंध में केंद्र की सहायिका सुनीता देवी एवं पोषण सखी निशू देवी ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।दोनों का कहना है कि वे निर्धारित समय पर केंद्र पहुंच जाती हैं,लेकिन सेविका के नहीं आने के कारण उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।कई बार सेविका को समय पर केंद्र खोलने के लिए कहा गया,लेकिन आरोप है कि वह उल्टे उन्हें ही भला-बुरा सुनाने लगती हैं।इतना ही नहीं, केंद्र की चाबी मांगने पर भी उन्हें चाबी नहीं दी जाती है। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि पूर्व में केंद्र की चाबी सहायिका एवं पोषण सखी के पास भी रहती थी।उस दौरान दोनों की शिकायत पर गांव के गणमान्य लोगों ने केंद्र में उपलब्ध खाद्य सामग्रियों की जांच-पड़ताल की थी।आरोप है कि जांच के दौरान घटिया किस्म की खाद्य सामग्री पाई गई थी।इसके बाद से सेविका ने कथित तौर पर किसी को भी केंद्र की चाबी देना बंद कर दिया।वहीं,सहायिका एवं पोषण सखी का आरोप है कि इस मामले के बाद सेविका के पति अनिल यादव भी उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे।उन्होंने कथित तौर पर यह कहते हुए आपत्ति जताई कि गांव वालों को इसमें बोलने का क्या अधिकार है।साथ ही दोनों को हाजिरी काटने की धमकी भी दी जाती है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है,ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों एवं लाभुकों तक सही तरीके से पहुंच सके। इस बावत सुपरवाइजर दिव्या कुमारी से पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि आज तो कविता सीडीपीओ के मिटींग में आई थी।बाकी दिनों की बात जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इधर कविता किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।

    *रिपोर्टर मो0 साजिद*

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मुआवजे की मांग पर सिमरिया में 12 घंटे से कोयला वाहनों का चक्का जाम, JLKM नेता गुलाम ने सरकार को घेरा

    October 27, 2026

    बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत

    October 26, 2026

    सोशल मीडिया ने बढ़ाई शरद पूर्णिमा की महत्ता,लावालौंग में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की खीर बनाने की तैयारी

    October 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लेम्बोडीह आंगनबाड़ी में मनमानी का आरोप, 12 बजे से पहले नहीं खुलता केंद्र October 27, 2026
    • मुआवजे की मांग पर सिमरिया में 12 घंटे से कोयला वाहनों का चक्का जाम, JLKM नेता गुलाम ने सरकार को घेरा October 27, 2026
    • बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत October 26, 2026
    • सोशल मीडिया ने बढ़ाई शरद पूर्णिमा की महत्ता,लावालौंग में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की खीर बनाने की तैयारी October 25, 2026
    • सतीश साहू बने जेएलकेएम के लावालौंग प्रखंड अध्यक्ष October 25, 2026
    • लावालौंग से पांकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ,तीन चरणों में बनेगी सड़क October 24, 2026
    • गंदगी के बीच बन रहा मध्याह्न भोजन, नौनिहालों की सेहत पर संकट; स्कूल भवन भी जर्जर October 24, 2026
    • धान अधिप्राप्ति से पूर्व किसानों का ई-केवाईसी एवं भूमि सत्यापन पूरा करें : उपायुक्त October 24, 2026
    • सोलर प्लांट से चोरी के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल October 23, 2026
    • तड़ित चालक चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, तांबे का तार और बाइक बरामद October 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.