Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत
    Chatra News

    बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खरीफ 2026 के तहत चतरा जिले के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इन आवेदनों के तहत कुल 28,319.87 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र का बीमा स्वीकृत किया गया है। सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (डीएलएमसी) की बैठक में आवेदनों एवं बीमित क्षेत्रफल की समीक्षा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में बताया गया कि खरीफ मौसम में अगहनी धान एवं भदई मक्का फसलों का बीमा कराने के लिए जिले में कुल 42,172 किसानों के 50,245 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों के तहत कुल 35,638.31 हेक्टेयर क्षेत्र बीमा के लिए दर्ज किया गया था। बीमा कंपनी टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण 1,531 किसानों के 1,663 आवेदन अस्वीकृत किए गए। इन आवेदनों का कुल बीमित क्षेत्रफल 2,001.21 हेक्टेयर था। वहीं, टोकन मनी प्राप्त नहीं होने के कारण 890 किसानों के 903 आवेदन अस्वीकृत किए गए, जिनका कुल क्षेत्रफल 536.46 हेक्टेयर था। बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, बीमित क्षेत्रफल तथा स्वीकृति एवं अस्वीकृति से संबंधित विवरणों की समीक्षा की गई। फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल क्षति की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
    बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, झारखंड राज्य सहकारी बैंक (जेएससीबी), चतरा के शाखा प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम), चतरा, डीडीएम नाबार्ड, चतरा, परियोजना प्रबंधक आत्मा, पैक्स प्रतिनिधि तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मुआवजे की मांग पर सिमरिया में 12 घंटे से कोयला वाहनों का चक्का जाम, JLKM नेता गुलाम ने सरकार को घेरा

    October 27, 2026

    सोशल मीडिया ने बढ़ाई शरद पूर्णिमा की महत्ता,लावालौंग में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की खीर बनाने की तैयारी

    October 25, 2026

    सतीश साहू बने जेएलकेएम के लावालौंग प्रखंड अध्यक्ष

    October 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मुआवजे की मांग पर सिमरिया में 12 घंटे से कोयला वाहनों का चक्का जाम, JLKM नेता गुलाम ने सरकार को घेरा October 27, 2026
    • बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत October 26, 2026
    • सोशल मीडिया ने बढ़ाई शरद पूर्णिमा की महत्ता,लावालौंग में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की खीर बनाने की तैयारी October 25, 2026
    • सतीश साहू बने जेएलकेएम के लावालौंग प्रखंड अध्यक्ष October 25, 2026
    • लावालौंग से पांकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ,तीन चरणों में बनेगी सड़क October 24, 2026
    • गंदगी के बीच बन रहा मध्याह्न भोजन, नौनिहालों की सेहत पर संकट; स्कूल भवन भी जर्जर October 24, 2026
    • धान अधिप्राप्ति से पूर्व किसानों का ई-केवाईसी एवं भूमि सत्यापन पूरा करें : उपायुक्त October 24, 2026
    • सोलर प्लांट से चोरी के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल October 23, 2026
    • तड़ित चालक चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, तांबे का तार और बाइक बरामद October 23, 2026
    • लावालौंग प्रखंड उपप्रमुख महमूद खान की बहन की शादी में जुटे गणमान्य लोग, युवा समाजसेवी रंजन कुमार सागर समेत कई लोगों ने दी शुभकामनाएं October 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.