चतरा सदर थाना पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर व एक खोखा के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रेस वार्ता में दी उन्होंने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिल रही थी कि रामटूण्डा टोंगरी स्थित मैदान के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर खरीद बिक्री कर रहे हैं सूचना को सत्यापित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया जिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम रामटुण्डा टोंगरी स्थित मैदान में जा कर गुप्त सूचना के अनुसार छापामारी किया गया जिसमें चार लडको को ब्राउन शुगर एवं एक 7.65 mm का खोखा के साथ गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2.15 ग्राम ब्राउन शुगर एक 7.65 mm का खोखा, 2 पल्सर मोटरसाइकिल व विभिन्न कंपनियों की मोबाइल जप्त किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल कुमार उम्र 20 वर्ष पिता शिवचरण साव, सा०- पकरिया , थाना सदर, बादल कुमार उम्र 19 वर्ष पिता मनोहर पासवान, सा० न्यू पेट्रोल पंप बस स्टैंड, थाना सदर, चंदन कुमार उम्र 19 वर्ष पिता काशी दांगी सा०- पाण्डेय टोला, थाना गिद्धौर मो0 अकरम उम्र 19 वर्ष पे0 मो0 जब्बार सा०- विण्ड मुहल्ला शाहादत चौक, थाना सदर सभी जिला चतरा है छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, अनुमंडल चतरा । पु०नि० -सह- थाना प्रभारी मनोहर करमाली। पु०अ०नि० प्रकाश सेठ सदर थाना, चतरा । पु0अ0नि0 सिकन्दर सिंकु सदर थाना, चतरा ।थाना के सशस्त्र बल शामिल थे वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Related Posts
Add A Comment

