
Chatra : जिले में पर्यटन स्थलों के विकास एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के दृष्टिगत उपायुक्त रवि आनंद ने आज चतरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोवा जलप्रपात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जलप्रपात तक पहुंचने वाले पहुंच पथ सहित स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थल का अवलोकन करते हुए वहां की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। इस दौरान पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं एवं स्थल की वर्तमान स्थिति का भी अवलोकन किया गया। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
